
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: इकाना में शाम साढ़े 7 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुकाबला होना था। करीब 45 हजार लोगों ने मैच का टिकट खरीदा था।
सूत्रों के मुताबिक, अब टिकट का पैसा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रिफंड किए जाएंगे।एलएसजी और आरसीबी के अलावा बीसीसीआई ने IPL के सभी मैच को टाल दिया है।
हालांकि, बीसीसीआई ने नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी इसके 12 लीग मैच होने बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।
फिलहाल बीसीसीआई ने भारत, पाक के तनाव के कारण आइपीएल को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।




