
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विशाल सिंह को राज्य का नया सूचना निदेशक नियुक्त किया है।
वहीं, वर्तमान सूचना निदेशक शिशिर का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव लघु उद्योग एवं सीईओ, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





