
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन का भ्रमण किया।

इस दौरान पर राज्य सभा के महासचिव प्रमोद चंद्र मोदी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संसद भवन की विभिन्न गैलरियों, कैंटीन तथा लोकसभा और राज्यसभा के चैम्बर का अवलोकन किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सुरक्षा, लोकसभा सचिवालय, अनुराग अग्रवाल ने राज्यपाल को भारत के संविधान की प्रति भेंट की। नए संसद भवन के आधुनिक स्वरूप और सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की गयी।
About The Author
Views:0





