
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: गाजीपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुरुवार को चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीली धातु का एक गगरा, लोटा, गिलास और 2,050 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ काशीराम आवास के पास गौशाला पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 365/2026, धारा 305(ए) एवं 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ छोट्टन उर्फ छोटक पुत्र रसूल निवासी पटखौलिया, थाना जमानिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी से संबंधित पीली धातु के सामान और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आठ मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध जमानिया थाने में चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019, 2021, 2023, 2024 और 2026 के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।



