
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा/यूपी हेड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्नातक क्षेत्र और पांच शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया है। घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
खबर लिखे जाने तक घोषित परिणामों के अनुसार मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल विजयी घोषित किए गए हैं। वहीं, शिक्षक क्षेत्रों में लखनऊ से भाजपा के उमेश द्विवेदी और मेरठ से भाजपा के चंद्र शर्मा ने जीत हासिल की है।
वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव तथा आगरा शिक्षक क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल विजयी घोषित किए गए हैं। इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को विजेता घोषित किया गया है।
अब तक घोषित विजेताओं की सूची
- मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल — भारतीय जनता पार्टी
- लखनऊ शिक्षक क्षेत्र: उमेश द्विवेदी — भारतीय जनता पार्टी
- वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: लाल बिहारी यादव — समाजवादी पार्टी
- आगरा शिक्षक क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल — समाजवादी पार्टी
- मेरठ शिक्षक क्षेत्र: चंद्र शर्मा — भारतीय जनता पार्टी
- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लो — भारतीय जनता पार्टी
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इन छह सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। शेष निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों की स्थिति के बारे में आधिकारिक घोषणा के बाद ही जानकारी स्पष्ट होगी।





