
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम द्वारा पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने साइबर सेल में संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान NCRP, सहयोग, समन्वय, MRM और GRM सहित विभिन्न साइबर पोर्टलों पर लाइव लॉगिन कराकर उनके संचालन की गहनता से जांच की गई। उन्होंने संबंधित पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की प्रक्रिया और उनके निस्तारण से जुड़े कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके।
उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने, संबंधित पोर्टलों के नियमित संचालन और शिकायतों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने पर भी जोर दिया। साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और पीड़ितों को उनकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
पुलिस विभाग का उद्देश्य साइबर अपराध के पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना तथा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। औचक निरीक्षण के माध्यम से साइबर सेल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




