
-इलिया पुलिस की कार्रवाई में बाइक, मोबाइल, नकदी और पर्स भी बरामद; गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। चन्दौली इलिया थाना पुलिस ने गोवंशों की तस्करी एवं अवैध वध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो गोवंश बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 22 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर इलिया-धरौली मार्ग स्थित बरांव मोड़ के पास की गई।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम बरांव की ओर से दो गोवंशों को कथित रूप से वध के लिए पैदल ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पीयूष कुमार (23) और शिवकुमार (22), दोनों निवासी ग्राम भेवार, थाना चांद, जनपद कैमूर-भभुआ, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो गोवंश, एक मोटरसाइकिल (UP67AH8412), दो मोबाइल फोन, 100 रुपये नकद और एक पर्स बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना इलिया में मु0अ0सं0 82/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक असगर, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, कांस्टेबल सूरज पटेल और कांस्टेबल शिवम सिंह शामिल रहे।




