
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। प्रयागराज थाना एयरपोर्ट पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विकास पटवा (24) पुत्र अमरनाथ पटवा उर्फ अमर सिंह, निवासी भगवतपुर, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मुंबई के शांताक्रूज इलाके में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक थाना एयरपोर्ट में दर्ज मु0अ0सं0 136/2026 से संबंधित मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को शनिवार को मुखबिर से उसके झलवा क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर थाना एयरपोर्ट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झलवा स्थित सिटी मार्ट के पास, थाना धूमनगंज क्षेत्र से विकास पटवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का स्थायी पता भगवतपुर, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज है, जबकि उसका वर्तमान पता दत्तामंगेर वांगरी वाडा, श्रीकृष्णा चाल, ईस्ट शांताक्रूज, मुंबई बताया गया है।




