
-नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं समाजसेवी जितेंद्र नारायण का क्षय रोगियों ने जताया विशेष आभार।
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा/ यूपी हेड
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, में प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं समाजसेवी जितेंद्र नारायण एवं सत्येंद्र कुमार के सौजन्य से 76 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सी.एम. सिंह ने इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए दवा के साथ-साथ सही पोषण अत्यंत आवश्यक है। समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं का आगे आकर मरीजों को गोद लेना टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
आपको बता दूं कि कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक व विभागीय सदस्य डीन प्रोफेसर डॉ. रंजन भटनागर, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय वर्मा, एडिशनल प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मृत्युंजय सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर (नोडल अधिकारी NTEP) डॉ. सुलक्षणा गौतम तथा डॉ. पुलकित गुप्ता उपस्थित रहे।

वही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) टीम के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अरुण कुमार, वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक पीयूष कुमार सिंह, टीबीएचबी सुधीर सिंह एवं वेंकटेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। नारायण ग्रुप आफ कंपनी एवं समाज सेवी जितेंद्र नारायण मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ हम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि जनता को टीवी व अन्य बीमारियों के लिए जागरुक करते रहना चाहिए और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर मरीजों की सेवा करनी चाहिए।
जिससे भारत देश को टीबी जैसी बीमारियों से मुक्त किया जा सके। कार्यक्रम में आये क्षय रोगियों और उनके तीमारदारों ने इस सहायता के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम व नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं समाजसेवी जितेंद्र नारायण का विशेष आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि निक्षय मित्र पहल के जरिए समाज में सेवा भाव व लोगों को जागरुकता के माध्यम से ही इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।





