
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
Varanasi: पूर्व मध्य रेलवे के पुनपुन-परसा बाजार स्टेशनों के बीच पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेल प्रशासन ने दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजगीर-बनारस एवं बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
राजगीर से 06 सितम्बर को चलने वाली 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग पटना-आरा-बक्सर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।
इसी प्रकार, बनारस से 06 सितम्बर को चलने वाली 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर-आरा-पटना के परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के मार्ग एवं परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।





