
– दोनों रेल सेवाओं से मुंबई, बुंदेलखंड, प्रयागराज और पूर्वांचल के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए दादर से बलिया और गोरखपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस सेवा में बदलने का फैसला किया है। इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक नियमित और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी।
दादर-बलिया ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी
01025/01026 दादर-बलिया-दादर विशेष ट्रेन अब नियमित 11043/11044 दादर-बलिया-दादर त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। दादर से इसका नियमित संचालन 17 अगस्त 2026 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होगा। वहीं बलिया से ट्रेन 19 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस दादर से 14:05 बजे रवाना होकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, मऊ और रसड़ा होते हुए तीसरे दिन 01:45 बजे बलिया पहुंचेगी।
वापसी में 11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस 15:15 बजे बलिया से रवाना होगी और तीसरे दिन 03:35 बजे दादर पहुंचेगी।
दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन
इसी तरह 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष ट्रेन को अब नियमित 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। दादर से यह ट्रेन 18 अगस्त 2026 से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। गोरखपुर से 11048 का संचालन 20 अगस्त 2026 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगा।
11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस दादर से 14:05 बजे रवाना होकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, मऊ, भटनी और देवरिया सदर होते हुए तीसरे दिन 02:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 14:20 बजे गोरखपुर से रवाना होकर तीसरे दिन 03:35 बजे दादर पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों में 17 कोच
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 एसएलआरडी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 7 शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं।
इन दोनों रेल सेवाओं के नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालन से मुंबई, बुंदेलखंड, प्रयागराज, वाराणसी, पूर्वांचल, बलिया और गोरखपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। रोजगार, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक आवागमन करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।





