
- वाराणसी मंडल ब्यूरो
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि त्रिपाठी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता दिखाई। चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ दशाश्वमेध से गोदौलिया तक पैदल गश्त करते नजर आए और पूरे मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने सड़क एवं दुकानों के बाहर दुकान लगाकर मार्ग को संकरा करने वाले अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से अपील की कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकानें लगाई जाएं।
सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि त्रिपाठी की सक्रियता और मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करने की पहल की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच सराहना होती दिखी। चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ संवेदनशील मार्गों पर पैदल भ्रमण कर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।




