
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने आनन्द विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार के बीच चल रही विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। 04014/04013 आनन्द विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार–आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी का संचालन अब 31 अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, यह विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनल से 15 सितम्बर 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 16 सितम्बर 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाए जाने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि विस्तारित अवधि के दौरान ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।




