
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
Varanasi: कमिश्नरेट वाराणसी की लोहता थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म, अश्लील सामग्री भेजने, ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदीप कुमार मौर्य (28 वर्ष) पुत्र राजनारायण मौर्य, निवासी ग्राम कनक सराय, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर को शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे थाना लोहता क्षेत्र के मुढैला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 5 अगस्त 2026 को थाना लोहता में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजी, जान से मारने की धमकी दी तथा ब्लैकमेल कर रुपये भी वसूले। शिकायत के आधार पर थाना लोहता में मु.अ.सं. 231/2026 के तहत धारा 64(1), 351(3), 308(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





