
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 05185/05186 मऊ जंक्शन–बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष ट्रेन के 16-16 फेरे चलाने का निर्णय लिया है।
संचालन तिथियां:
- 05185 मऊ–बरेली: 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 और 24 अगस्त 2026।
- 05186 बरेली–मऊ: 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026।
समय व प्रमुख ठहराव:
- मऊ से प्रस्थान: 11:45 बजे, बरेली जंक्शन आगमन: अगले दिन 06:10 बजे।
- बरेली से प्रस्थान: 15:25 बजे, मऊ आगमन: अगले दिन 08:20 बजे।
ट्रेन का ठहराव आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, मल्हौर, बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
कोच संरचना: ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 एसएलआर (गार्ड/लगेज) कोच शामिल होंगे।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।




