
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: विधानसभा बीकापुर की पिपरी जलालपुर निषाद बस्ती की महिलाए तथा गोसाईगंज विधानसभा की रतनपुर तेंदुआ की महिलाओं ने PDA के नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने समाजवादी झंडा थमने का काम किया।
पंडित समरजीत ने कहां- भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छुट्टा जानवर से ऊब चुकी गरीब तथा असहाय महिलाएं गांव-गांव समाजवादी पार्टी का दामन थाम रही है और जिस प्रकार से सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है उससे यह साफ हो चुका है कि 2027 में देश की आधी आबादी सत्ता परिवर्तन करके रहेगी वही हमारी माताएं बहने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी में आस्था जताते हुए पंडित समरजीत के नेतृत्व में समाजवादी झंडा पड़कर सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया है
इस मौके पर राजकला देवी, माधुरी निषाद, कैलाश, सुनीता, मीना देवी, उषा निषाद, रीता, पूजा, पूजा, अर्चना, रेखा, संगीता, संगीता, आशा, साधना, साधना, शकुंतला, रूपा।




