- वाराणसी यूरो पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का पहाड़ी गेट आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद दोबारा आमजन के लिए खोल दिया गया है। गेट के खुलते ही कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों का आवागमन एक बार फिर सामान्य हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
बरेका प्रशासन के अनुसार, पहाड़ी गेट पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए इसे 7 जुलाई से 12 जुलाई, 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा गया था। निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा होने के बाद 13 जुलाई, 2026 से गेट को पुनः खोल दिया गया।
मरम्मत के दौरान गेट की संरचना को पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया गया है। इससे न केवल आवागमन अधिक सुगम होगा, बल्कि कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
बरेका प्रशासन का कहना है कि यह कार्य भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया जा सके। पहाड़ी गेट के दोबारा खुलने से प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।





