
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। राजघाट पुल पर शनिवार को दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल पर ही खड़े हो गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराने का प्रयास शुरू किया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।





