
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित हो रही गाड़ी संख्या 12559 बनारस–नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रेक का गहन संरक्षा निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम, FIBA, FSDS, ACP सिस्टम, इकोनॉमी कोच के स्लाइडिंग दरवाजों, ब्रेक कैलीपर्स, ब्रेक सिलेंडर, डर्ट कलेक्टर, लुब्रिकेशन सहित अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरक्षण प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली।
डीआरएम आशीष जैन ने निर्देश दिया कि कोचों का अनुरक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रियों की सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के लिए नियमित जांच, निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण बेहद जरूरी है।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, मंडल यांत्रिक इंजीनियर विनीत रंजन, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




