
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में चयनित होने के बाद महंत संजय दास महाराज ने अयोध्या स्थित बड़ा भक्तमाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने परिषद की भावी कार्ययोजना, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा संत समाज की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
पत्रकार वार्ता में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत मुरली दास महाराज, जगद्गुरु डॉ. राघवाचार्य महाराज, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज, प्राचार्य डॉ. महेश दास महाराज, निर्वाणी अनी महासचिव महंत सत्यदेव दास महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज, महंत उपेंद्र दास महाराज तथा कार्यक्रमाध्यक्ष एवं बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश कुमार दास महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे।
संतों ने महंत संजय दास महाराज को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय प्रवक्ता चुने जाने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।



