
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति को असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने तथा रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 3 जुलाई 2026 की बताई जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि प्रकरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।




