- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 02563/02564 बरौनी–नई दिल्ली–बरौनी और 02569/02570 दरभंगा–नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 16 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
रेलवे के अनुसार, 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन, जो पहले 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित था, अब 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। वहीं 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल अब 1 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।
इसी प्रकार 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल का संचालन भी 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है, जबकि 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल अब 1 अगस्त 2026 तक चलेगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज वैन, 1 एलएसएलआरडी (गार्ड सह लगेज कोच), 4 स्लीपर, 5 एसी थर्ड इकोनॉमी और 7 एसी थर्ड श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत लागू रहेंगी।





