
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, समयबद्ध विवेचना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामान्य मामलों की विवेचना 60 दिन और जघन्य मामलों की 90 दिन में पूर्ण करने, तथा एससी-एसटी, दहेज हत्या और गैंगस्टर मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।
मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, जुलूस मार्गों की निगरानी, ड्रोन व रूफटॉप ड्यूटी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं नीट परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा, सोशल मीडिया निगरानी और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी जारी किए गए।




