
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना चेतगंज में मुकदमा संख्या 145/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने 18 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर 19 वर्षीय सागर विश्वकर्मा निवासी औरंगाबाद, थाना लक्सा को चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से मुकदमे से संबंधित नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा महिला कांस्टेबल सारिका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





