
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बाथरूम को लेकर शुरू हुआ विवाद कथित रूप से हिंसक झड़प में बदल गया। नाव चालक मोनू साहनी ने आरोप लगाया है कि एक महिला यूट्यूबर ने अपने 4–5 पुरुष साथियों को बुलाकर उन पर और उनके परिवार पर हमला कराया।
घटना में मोनू साहनी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके सिर में चोट लगने के कारण 22 टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी, साला और बच्चे के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी महिला यूट्यूबर का व्यवहार पहले से ही विवादित रहा है और उस पर पहले भी एक क्षेत्रीय व्यक्ति पर चाकू से हमला करने जैसे आरोप लग चुके हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।





