
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार थाना चेतगंज पर दर्ज मु0अ0सं0- 133/2026, धारा 75(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वादिनी के पिता और प्रतिवादी संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व. नन्दलाल विश्वकर्मा निवासी सी-7/110 सेनपुरा, थाना चेतगंज, वाराणसी के बीच समझौते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।
विवाद के दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर चेतगंज पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी संजय विश्वकर्मा (उम्र 53 वर्ष) को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी 28 मई 2026 को डीसीएम तिराहा क्षेत्र में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखी गई है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार सरोज की टीम शामिल रही।



