
-आगरा जिले में भी हो चुकी नितेश भोंडेले पर कार्रवाई।
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
बाराबंकी जिले में पंचायती राज विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आपको बता दूं कि मंगलवार की देर शाम शासन ने जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। ये कार्रवाई विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के तहत उन्हें पंचायतीराज निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। आदेश में नितेश भोंडेले को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि वे बिना किसी देरी के नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें।
मंत्री की नाराजगी और घोटालों में संलिप्तता बनी बड़ी वजह।
सूत्रों के अनुसार हटाए गए डीपीआरओ की कार्यशैली को लेकर दरियाबाद के विधायक खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा लंबे समय से नाराज चल रहे थे। इस संबंध में उन्होंने शासन को एक पत्र भी लिखा था। इसके अलावा, जिले के मसौली, बंकी और सिरौली गौसपुर सहित कई ब्लॉक की पंचायतों के विकास कार्यों में धांधली व अंत्येष्टिस्थलों के निर्माण में अनियमितताएं भी रहीं।
नमें डीपीआरओ की संलिप्तता के आरोप लग रहे थे। गांवों में बनाई जा रहीं डिजिटल लाइब्रेरी व बंकी ब्लॉक के गांव फतेहसराय निवासी दिलीप वर्मा ने भी प्रमुख सचिव पंचायती राज को लिखित पत्र में डीपीआरओ की शिकायत की थी कि उनकी शिकायतों को डीपीआरओ लगातार दबा रहे हैं और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ टालमटोल कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की थी डीपीआरओ पर यह भी आरोप है कि अपने चाहतों को सप्लाई का काम दिया गया है।
जांच के नाम पर भी लापरवाही लगातार करते थे और इसकी शिकायत जिले के डीएम के साथ-साथ कोर्ट में भी पीड़ितों ने कर रखी थी लेकिन जांच न करके फाइलों पर सिर्फ विलंब किया जा रहा था जिससे कार्रवाई न की जाए लेकिन पीड़ित ने प्रमुख सचिव को भी कई पत्र लिखे थे।
लेकिन उस पर कार्रवाई करने के बजाय उन पत्रों को लगातार दबाने का काम कर रहे थे आपको बता दूं कि नितेश भोंडेले पर आगरा में कार्रवाई हो चुकी है। सूत्र यह भी बताते हैं कि जब कोई पीड़ित ग्राम प्रधान की शिकायत डीपीआरओ को करता था तो डीपीआरओ पीड़ित के ऊपर ही एफ आई आर कराने की धमकी देते थे की बार-बार शिकायत करोगे तो तुम्हारे ऊपर ही एफ आई आर करा देंगे।




