
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल वाया छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 29 मई से 12 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 09:15 बजे रवाना होगी और मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर एवं हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04027 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 30 मई से 13 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह 05:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा लगेज यान के कोच शामिल रहेंगे।




