
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: आगामी त्यौहार बकरीद को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सारनाथ थाना अध्यक्ष महोदय एवं चौकी प्रभारी पुराना पुल द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने की सलाह दी गई।
थाना अध्यक्ष महोदय ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प लिया।




