
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हुए 09 कर्मचारियों को समापक धनराशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित प्रेमचंद सभागार में किया गया, जिसमें सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव, दयाशंकर सहित लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा वित्तीय निवेश एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति के साथ ही रिक्त 04 पदों पर वरिष्ठता क्रम के आधार पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र प्रदान किए गए। इनमें विरेंद्र कुमार,आर.के. विश्वकर्मा, संतोष कुमार एवं अरविंद कुमार शामिल हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा मेडल, पीपीओ, मेडिकल कार्ड एवं पुष्प माला प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सेवानिवृत्ति से संबंधित सभी लाभों एवं दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।





