
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गोरखपुर रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05575/05576 सहरसा–आनन्द विहार टर्मिनल–सहरसा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन सहरसा से 28 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 30 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 12 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
सहरसा से चलने वाली गाड़ी संख्या 05575, 28 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को सायं 20:00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरुआरी, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ होते हुए तीसरे दिन 01:05 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनन्द विहार टर्मिनल से प्रत्येक गुरुवार सुबह 05:15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, निर्मली, गढ़ बरुआरी होते हुए अगले दिन सहरसा पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी तथा 1 एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा। रेलवे प्रशासन का यह कदम गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देने और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




