
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सरोजनी नगर: कुछ दिन पहले चिल्लवा गांव से कानपुर रोड की दूसरी तरफ जाने वाले रास्ते को डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया गया, जिसके बाद से स्थानीय जनता और व्यापारी लगातार परेशान हैं। इस फैसले के विरोध में लोग धरने पर भी बैठ चुके हैं।
मामला बदाली खेड़ा चौकी के पास का है, जहां हालात चिंताजनक बने हुए हैं। सबसे बड़ी बात-रास्ता बंद होने के बाद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर डिवाइडर फांदने को मजबूर हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच अपनी जान दांव पर लगाकर सड़क पार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब बाजार जाने के लिए करीब 1 किलोमीटर पैदल चलकर एयरपोर्ट चौराहे से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे आम जनमानस के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
आरोप यह भी है कि चौकी पास में होने के बावजूद चौकी इंचार्ज इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे बैठे हैं और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
सवाल बड़ा है- आखिर जनता को कब तक ऐसे ही जोखिम में डालकर फैसले लिए जाते रहेंगे?




