
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने पत्रकार वार्ता में टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कैसरबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंग के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने करीब 15 किलोमीटर के दायरे में लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनके जेवरात ठगने की वारदात को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके कब्जे से पीली धातु का लॉकेट, टॉप्स और 490 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी हजरतगंज क्षेत्र में जेवर बेचने की फिराक में थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया। फिलहाल तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।







