
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ। आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर लखनऊ में ‘सेहत की बात सुरों के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एचएएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं को म्यूजिकल किट वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव तथा जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान की सराहना की और इस पहल को नवाचारपूर्ण बताया।
इस अवसर पर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य संदेशों को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना और आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना रहा।




