
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चंदौली थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ शिवकुमार जायसवाल (34) पुत्र सुनील जायसवाल, निवासी ग्राम चतुर्भुजपुर को गिरफ्तार किया। शराब एक मोटरसाइकिल संख्या UP67 AC1486 पर ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक चंदौली, श्री आकाश पटेल के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लाइसेंसी देशी शराब की दुकानों से छोटे-छोटे हिस्से में शराब खरीदकर इसे सकलडीहा कस्बा में ऊँचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता था। इस मामले में थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0- 70/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
About The Author
Views:0





