
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सोनभद्र थाना चोपन पुलिस को महिला अपराध से संबंधित मुकदमे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान वांछित अभियुक्त संजीत कुमार केशरी, पुत्र श्यामबिहारी, निवासी ग्राम रैकरी, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 115/2026 में धारा 87, 65(1), 64(2)M, 351(3) बीएनएस व 3/4(2), 5 L/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। जिसे सुबह करगरा मोड़, मारकुण्डी, थाना चोपन से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।





