
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना मिर्जामुराद पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत उषा पत्नी स्व० जिउत, निवासी महाराजगंज परसइया, थाना गाजीपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता पर आरोप है कि उसने दिनांक 02.04.2026 को ग्राम प्रतापपुर स्थित शीतला माता मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिए थे। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से एक लाल पर्स बरामद हुआ, जिसमें ₹200/- नगद और एक पीली धातु का लॉकेट सहित, काले मोतियों के टूटे हुए धागे वाला मंगलसूत्र मिला। पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि एक मंगलसूत्र उसने ₹700/- में बेचा, जिसमें से ₹500/- खर्च कर चुकी थी और शेष ₹200/- बरामद मंगलसूत्र में शामिल है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी वादिनी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर लिखित सूचना देने के बाद मु0अ0सं0 0092/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्य और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच जारी रखने का भी आश्वासन दिया।





