
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए 05736/05735 कटिहार–अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 27 मई 2026 तक बुधवार को कटिहार से और 3 अप्रैल से 29 मई 2026 तक शुक्रवार को अमृतसर से कुल 9 फेरों में संचालित होगी।
यह ट्रेन कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस विशेष ट्रेन से बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी में बड़ी सहूलियत मिलेगी।





