
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए 05633/05634 नारंगी–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2 अप्रैल से 28 मई 2026 तक गुरुवार को नारंगी से और 3 अप्रैल से 29 मई 2026 तक शुक्रवार को गोरखपुर से कुल 9 फेरों के लिए संचालित होगी।
यह ट्रेन गुवाहाटी, कामाख्या, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान और देवरिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
इस पहल से पूर्वोत्तर और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।
About The Author
Views:0





