
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में एक विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें आमजन ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे अधिकारियों के सामने रखा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे और शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाए। इस कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा और पुलिस-जनता संवाद को मजबूत बनाने की पहल के रूप में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



