
- रिपोर्ट: पंकज झा
जौनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने 24 मार्च 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दान पेटिका चोरी करने वाले अभियुक्त अभिषेक कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की जानकारी
अभियुक्त को माल गोदाम के पास से दान पेटिका सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना शाहगंज पर पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0-0092/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत विवेचना की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पुछताछ विवरण
अभिषेक कुमार प्रजापति ने पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार की। जानकारी मिली कि इससे पहले भी वह चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
About The Author
Views:0





