
- रिपोर्ट: पंकज झा
गाजीपुर: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज 24 मार्च 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 65/2026 धारा 308(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा को गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ की घटना
पुलिस ने ग्रिन फिल्ड छपरा से गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर अवैध असलहे से जानलेवा फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। उसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
About The Author
Views:0





