
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट राजेश्वर बालापूरकर ने किया।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका एवं मनोचिकित्सक प्रीता साहू ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए व्यस्त जीवनशैली के बीच मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट ने सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और आयोजन के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।
शिविर में सेकंड इन कमांड आलोक कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, शिवमोहन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जवानों के स्वास्थ्य और मनोबल को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित



