
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: आजमगढ़ थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम अभयपुर में रास्ते में पाइप लगाने/निकालने के विवाद ने गंभीर हिंसक घटना का रूप ले लिया। प्रार्थी अनिल कुमार यादव ने थाना अहरौला में लिखित तहरीर दी कि विपक्षी समूह ने उनके परिवार के सदस्यों धिराजी यादव, ऊषा यादव, जयहिन्द यादव और विपिन यादव को गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए अहरौला पुलिस ने वांछित अभियुक्त प्रदुम्न यादव (25 वर्ष) को खजुरी से अभयपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास 14:22 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई।पुलिस टीम अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
घटना के संबंध में थाना अहरौला पर मुकदमा संख्या 40/2026 के तहत धाराओं 109, 115(2), 352, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत विवेचना की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद अवैध हथियारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों को सख्त संदेश मिले।




