
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय। वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मंदिर के पास उस समय माहौल गरमा गया, जब एक छात्र को साइकिल खड़ी करने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इस बात को लेकर छात्र और सुरक्षाकर्मी के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।
घटना के बाद छात्र ने हॉस्टल से अन्य छात्रों को बुला लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले को शांत कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।




