
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मनोज कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के साथ 23 मार्च 2026, मंडल के भारतेन्दु सभागार कक्ष में रेलवे बोर्ड के आदेशों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और कर्मचारी-प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने तथा मंडल के कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर जे चौधुरी,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे बैठक में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने कार्मिक विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं नीतिगत विषयों पर विस्तृत परिचर्चा की।
इस दौरान उन्होंने कर्मचारी हितों, पदोन्नति, रिक्त पदों की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा अनुशासनात्मक मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संतुष्टि से ही संगठन की कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है। उन्होंने कर्मचारी हित ने नई योजनाओ को लागू करने के पूर्व सटीक क्रियान्वयन हेतु डाटा एनालिसिस करने,कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न कार्यो को समयबद्ध तरीके से करने,कर्मचारियों की प्रतिवेदनो के निदान के लिए कर्मचारियों से मिलकर समाधान करने तथा कार्मिक कर्मचारियों द्वारा किसी भी समस्या के निस्तारण हेतु पाजिटिव अप्रोच अपनाने पर बल दिया। इसके पूर्व प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी का स्वागत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वाराणसी मंडल पर कार्मिक विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए बताया की कार्मिक विभाग द्वारा विगत कुछ महिनों से सेवानिवृति के दौरान होने वाली रिक्तियों के सापेक्ष में उसी दिन योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति दिया जाना एक अच्छी पहल है।
इसके पूर्व बैठक में सभी का स्वागत करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल पर चल रही कार्मिक विभाग की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष के आज तक में कुल 108 क्ष्रेणियों में पदोन्नति की प्रक्रिया में कुल 1651 कर्मचारियों की पदोन्नति सुनिश्चित की जा चुकी है। इस सत्र में कुल 423 कर्मचारियों का एम.ए.सी.पी का लाभ दिया जा चुका है एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुननियुक्ति के रुप में कुल 54 सेवानिवृत कर्मचारियों को नियुक्त किया गया।इसके पूर्व प्रमुख कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने वाराणसी मंडल में कार्यरत हितनिरीक्षकों एवं अधिकारियों के साथ कार्मिक विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और नियमों से सम्बंधित दुविधाओ का निराकरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से औपचारिक भेंट कर मंडल पर कार्यरत कमर्चारियों के कल्याणार्थ अनेक सुझाव लिए।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया ।




