
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी में चैत्र नवरात्र के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। विशेष रूप से भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की अहम भूमिका दिख रही है। इस दौरान थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्था संभालते नजर आए। वे लगातार भ्रमण कर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ के बीच पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अवसर मिले।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। पुलिस की इस मुस्तैदी से श्रद्धालुओं में भी भरोसा बढ़ा है और लोग सुरक्षित माहौल में नवरात्र का आनंद ले पा रहे हैं।




