
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अर्जुनपुर बगीचे के पास से मु0अ0सं0 0028/2026 से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 13 अदद कामधेनु मार्का लोहे की सरिया तथा बिक्री से प्राप्त ₹20,020 बरामद किए गए।
मौके से 01 अदद मोटरसाइकिल (वाहन संख्या यूपी 65 बीजे 2340) को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.02.2026 को वादी द्वारा थाना कपसेठी पर लिखित सूचना दी गई थी कि दिनांक 11.02.2026 की रात्रि में उनकी खड़ी पिकअप वाहन संख्या यूपी 65 ईटी 3563, जिस पर 2430 किलोग्राम कामधेनु मार्का लोहे की सरिया लदी थी, को अज्ञात चोर द्वारा अर्जुनपुर क्षेत्र से चोरी कर लिया गया। अगले दिन उक्त वाहन गोहिलाव नहर के पास से बरामद हुआ। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 0028/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन एवं बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः–
प्रमोद उर्फ शक्कल पटेल पुत्र स्व. साधुशरण, निवासी ग्राम अर्जुनपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 29 वर्ष। शमसेर पटेल पुत्र मुन्ना पटेल, निवासी ग्राम लच्छापुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष।
खेत्तन पटेल पुत्र रामजतन पटेल, निवासी ग्राम मनियारीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 29 वर्ष।
किसन पटेल पुत्र रामप्रकाश पटेल, निवासी ग्राम मनियारीपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 28 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रेषित किया गया।




