
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन.कोलान्ची पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा महोदय द्वारा लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह महोदय के निकट पर्यवेक्षण में चलायें जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस, कांस्टेबल चंदन गुप्ता चौकी जीआरपी बनारस रात्रि ड्यूटी चेकिंग एवं रात्रि भ्रमण की जा रही थी दौरान रात्रि ड्यूटी चेकिंग व रात्रि गश्त दिनांक 20.03.2026 को समय लगभग 22:00 बजे रात्रि में प्लेटफार्म संख्या-05 पर दो नाबालिग बच्चे क्रमशः—01.गुरु पुत्र लल्लू, उम्र करीब 12 वर्ष 02.रोहन पुत्र लल्लू, उम्र करीब 10 वर्ष निवासीगण– चिरैयाटांड़, थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा, संदिग्ध अवस्था में पाए गए ।
उक्त दोनों बच्चों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि दोनों बच्चे घर से नाराज होकर निकले हुए हैं।इस संबंध में थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा के सीयूजी नंबर 9454403484 पर संपर्क किया गया, जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त दोनों बालक मुकदमा अपराध संख्या 64/2026, धारा 370(2) BNS के अंतर्गत गुमशुदा दर्ज हैं।तत्पश्चात दोनों गुमशुदा बच्चों को मौजूद यात्रीगण की उपस्थिति में सुरक्षित चौकी जीआरपी बनारस पर लाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी गई। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी (SHO) को भी सूचित किया गया।
सूचना पर विवेचक उपनिरीक्षक श्री नितिन उपाध्याय (PNO नं. 142710010, मो. नं. 7355766524) मय हमराह कांस्टेबल अनिल कुमार पाल (PNO नं. 192310589, मो. नं. 8400033970), थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा, गुमशुदा बच्चों के माता-पिता—माता: मंजू पत्नी लल्लू (मो. नं. 7460807490) पिता: लालू पुत्र परवीन (मो. नं. 9696508350) के साथ चौकी जीआरपी बनारस उपस्थित हुए।उपरोक्त दोनों गुमशुदा बालकों गुरु एवं रोहन को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।तत्पश्चात सभी संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक कार्यवाही उपरांत सकुशल रवाना किया गया। अपने लडके को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा जीआरपी टीम एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





