
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वसंत कॉलेज फॉर विमेन, राजघाट, वाराणसी की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को ‘सुरक्षित स्थानों का निर्माण: यौन उत्पीड़न को ना कहें’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. पद्मिनी रविन्द्र नाथ उपस्थित रहीं, जो काशी हिंदू विश्वविद्यालय की पूर्व नोडल अधिकारी (आईसीसी) तथा महिला महाविद्यालय, बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग में प्राध्यापक हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला और छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अलका सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। वक्ता का परिचय डॉ. स्वेता सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनीता आर्या ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन हर्षिल द्वारा किया गया।इस अवसर पर समिति की संयोजक प्रो. सीमा श्रीवास्तव, समिति सदस्य प्रो. मीनू अवस्थी एवं डॉ. जी. टी. मुरगन सहित अन्य संकाय सदस्य — डॉ. योगिता बेरी, डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. रचना पांडेय, डॉ. किरण तिवारी एवं डॉ. अपराजिता सांडिल्य भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 150 छात्राओं ने सहभागिता कर विषय के प्रति अपनी जागरूकता और रुचि प्रदर्शित की।




